- दुर्ग और भिलाई में मेंटेनेंस व सड़क के नाम पर तीन-तीन बार काम, नई योजनाओं से अलग खर्च
निकायों में बिना प्लानिंग और तालमेल के निकाय के जिम्मेदार अधिकारी काम करा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में दुर्ग-भिलाई निगम में निर्माण, पेयजल समेत सड़क निर्माण के कार्य किए गए। इन कार्यों के लिए करीब 404 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई। भिलाई में सबसे ज्यादा करीब 234 करोड़ खर्च हुए। दुर्ग निगम में सड़क निर्माण और संधारण के लिए हुआ। निगम अब तक 170 करोड़ की राशि खर्च चुका है।
दैनिक भास्कर ने इसकी पड़ताल की। आय-व्यय के ब्यौरे से मेंटेनेंस और निर्माण से जुड़े कार्यों का एनालिसिस किया। इसके आधार पर यह खुलासा हुआ है। दुर्ग में हर साल औसतन साढ़े 8 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। मेंटेनेंस पर 2 करोड़, सड़क बनाने के नाम पर 5 करोड़ और पानी लीकेज के मेंटेनेंस पर 1.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। समस्या जस के तस है।