Home News CGPSC Admit Card 2022 Released: जारी हुआ CGPSC 2022 का एडमिट कार्ड, इस...

CGPSC Admit Card 2022 Released: जारी हुआ CGPSC 2022 का एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड

46
0

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक निदेशक हैंडलूम-2021, विधि अधिकारी (गृह जेल विभाग), सहायक रजिस्ट्रार और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड (CGPSC Admit Card 2022) जारी कर दिया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन किए हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (CGPSC Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा (CGPSC Exam 2022) 04 मई 2022 को आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://online.ecgpsconline.in/ पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (CGPSC Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (CGPSC Admit Card 2022) देख सकते हैं. इससे पहले आयोग ने सहायक निदेशक हथकरघा-2021, विधि अधिकारी (गृह जेल विभाग), सहायक रजिस्ट्रार-2022, विधि अधिकारी (सीजीपीएससी) सहित इन पदों के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम का विवरण जारी किया है. परीक्षा 04 मई 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में निर्धारित है.

CGPSC Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध टाइटल सेक्शन में जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां NOTIFICATION ABOUT ONLINE ADMIT CARD FOR EXAMS HELD ON 4TH MAY 2022 /CLICK HERE TO VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD OF EXAMS HELD ON 04-05-2022 लिखा हो.
एक नई विंडो खुलेगी.
आपका CGPSC Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CGPSC Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.