Home News नियुक्ति पत्र लेने कांग्रेस भवन में जुटी पदाधिकारियों भी भीड़

नियुक्ति पत्र लेने कांग्रेस भवन में जुटी पदाधिकारियों भी भीड़

245
0

जगदलपुर। चुनाव से चार माह पहले घोषित बस्तर जिला शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों से कांग्रेस भवन भरा रहा। दोनों कमेटियों के डेढ़ सौ से अधिक सदस्य एक साथ अपना नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे थे। पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमन बेंजाम और शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

नियुक्ति पत्र लेने पहुंचने वालों में सबसे अधिक उत्साहित महिलाएं नजर आई। महिला पदाधिकारी फूलों का गुलदस्ता लेकर अध्यक्षों का स्वागत और पदाधिकारी बनाने को लेकर आभार जताने आई थी। नियुक्ति पत्र बांटने के बाद ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों की बैठक ली और सभी को सचेत किया। उन्होंने कहा कि यह समय शांत बैठने का नहीं है। नियुक्ति पत्र लेकर सिर्फ पदाधिकारी बने रहने का नहीं है।

यह समय कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करने का है। सभी तन-मन से काम करेंगे तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में तनिक देरी नहीं लगेगी क्योंकि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि आने वाले दो साल के भीतर विधानसभा, लोकसभा, नगरीय और पंचायत निकाय के चुनाव होने हैं। इन दो सालों में हमें अपनी काबिलियत दिखाने और कांग्रेस को उसका गौरव दिलाने का समय है।

पदाधिकारी बनने के बाद हममें आपस में होड़ होना चाहिए कि कौन कितना अधिक काम कर सकता है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी को मान सम्मान बना रहेगा और यदि चूक हुई तो हमारी पदाधिकारी के रूप में काबिलियत पर उंगली उठते देर नहीं लगेगी। बैठक में कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here