जगदलपुर, लंबे समय तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन काम बंद आंदोलन के बाद सरकार से मिले आश्वासन के बावजूद भी मांगे पूरी नहीं होने पर आज फिर से हड़ताल की राह पर एंबुलेंस कर्मचारी संघ उतर गए हैं। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने बताया कि सरकार के द्वारा आश्वासन मिलने पर पिछली बार हमारे द्वारा आंदोलन समाप्त कर दिया गया था उसके बाद आज तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया है जिसको लेकर फिर हमें आंदोलन की राह पकडऩे मजबूर होना पड़ा है
हमारी 4 सूत्रीय मांगे हैं जिसमें पूर्व में किए गए हड़ताल के समय का वेतन एवं हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों को कार्य से हटाया गया उन्हें वापस लिया जाए एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह हमें भी नियमित नौकरी एवं वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए इन 4 सूत्री मांगों को लेकर हम फिर से हड़ताल करने विवश हुए हैं जब तक सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 102 एवं 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का धरना पूरे प्रदेश स्तर पर एक साथ किया जा रहा है और इसमें संयुक्त कर्मचारी संघ एवं अन्य कर्मचारियों का भी पूर्ण रुप से सहयोग मिल रहा है और वह भी संयुक्त रूप से हमारे साथ धरना प्रदर्शन में मौजूद हैं।
24 घंटे आकस्मिक सेवा के लिए उपलब्ध रहने वाले हम 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ को शासन स्तर से आश्वासन के बावजूद भी इतने लंबे समय बीत जाने के बाद भी हमारी मांगे पूरी करने की कार्यवाही नहीं की जा सकी है जिसके कारण फिर से हमें आंदोलन हेतु विवश होना पड़ा है।