Home News प्रदेश स्तरीय कराते, क्रिकेट और एथेलेटिक्स आयोजन का जिम्मा बस्तर को

प्रदेश स्तरीय कराते, क्रिकेट और एथेलेटिक्स आयोजन का जिम्मा बस्तर को

726
0

संभाग के मध्य स्थित बस्तर जिले को राज्य स्तर पर कराते, क्रिकेट और एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित कराने का जिम्मा प्रदान किया गया है। अब बस्तर में प्रदेश के होनहार खिलाका पराक्रम इन खेलों में लोगों को देखने मिलेगा। इस संबंध में संचालनालय से जारी हुए इस निर्देश में इन खेलों के आयोजन के लिए 10 से 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का आयोजन 9 से 19 अक्टूबर के बीच यहां होगा। उस समय बस्तर में विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व के कारण विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ये प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी। उस समय बस्तर संभाग ही नहीं राज्य व देश सहित विदेशों से भी लोग यहां पर्व की रस्में देखने आते हैं। खिलाड़ियों को उत्सव के कारण अवकाश रहने से खाली शैक्षणिक संस्थाओं में रूकाने की व्यवस्था आराम से की जा सकती है। इस तरह की स्थिति में खिलाड़ियों के लिए भी पर्याप्त दर्शक मिलेगें और आने वाले लोगों को एक साथ दो आनंद प्राप्त हो जायेगी।

आवास की व्यवस्था हेतु अभी से प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसर कराते, एथलेटिक्स में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग और क्रिकेट ड्यूस बॉल में अंडर 19 के खिलाड़ी यहां 4 दिनों तक इन खेलों में अपना जौहर दिखायेंगे। छग में 13 खेल जोन है और प्रत्येक जोन से 157 खिलाड़ियों को यहां आना है। जिससे बस्तर में प्रसन्नता दिखाई पड़ रही है। खेल सूत्रों ने इसे प्रदेश शासन का सकारात्मक कदम निरूपित किया है। लेकिन पर्व के दौरान घोषित की गई तिथियों पर थोड़ा और विचार करने का आग्रह भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here