प्रयागराज– मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है शीर्ष स्तरीय संगठन के पदाधिकारी अलग-अलग जिलों का दौरा कर बैठक करने में जुटे हैं सब जगह एक ही मंत्र दिया जा रहा बूथ मजबूत करना है मंडल अध्यक्षों बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय बनाया जा रहा है या यूं कहें पार्टी पदाधिकारी छोटे कार्यक्रताओं में जोश भरने में लगे हैं इसी कड़ी में इन दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी प्रयागराज प्रवास पर हैं प्रयागराज जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मिशन 2022 को तेज करने और पूरी गर्मजोशी से चुनाव की तैयारी में लगने का भरोसा दिलाया यह भी दावा किया कि भाजपा 2022 में जरूर जीत दर्ज करेगी मुख्यमंत्री ने भी सभी को तैयारी में जुटने के लिए निर्देशित किया कहा कि सरकार ने जो काम किए हैं उसे जनता तक ले जाएं और अगर किसी को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो उसे दिलाने में भी सहयोग करें।
कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह
कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों साथ मिटिंग ली गई, सभी मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा- कोई कोर, कसर न छोड़ें
प्रयागराज के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने सभी से कहा कि आपसी मतभेद भुला दें। अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कोई कोर कसर न छोड़े अभी की हुई मेहनत रंग लाएगी।