Home News अलीगढ़ में बसपा को जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश

अलीगढ़ में बसपा को जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश

20
0

अलीगढ़। बसपा को अगले साल होने जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश है सोमवार को अलीगढ़ मंडल की बैठक बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के खैर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई जिसमें पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ, मिर्ज़ापुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ जिलाध्यक्षों को इसके निर्देश दिए हैं सबसे पहले प्रत्याशी मंडल की चार सुरक्षित सीटों के लिए तालशा जाएंगे इनमें अलीगढ़ जिले की इगलास व खैर विधानसभा हैं हाथरस की हाथरस शहर व एटा की जलेसर विधानसभा सुरक्षित हैं

प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह , रणवीर कश्यप , अरविंद आदित्य व अशोक सिंह को नाम सुझा सकते हैं।

भाजपा सरकार से त्रस्त है जनता : मुनकाद अली

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश व देश की जनता

भाजपा की सरकार से त्रस्त है किसानों में सरकार के प्रति बहुत भारी गुस्सा है उत्तर प्रदेश में एसएसी समुदाय व मुस्लिमों को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है प्रदेश में भय का माहौल है इसलिए प्रदेश में भयमुक्त वातावरण हेतु बहन जी (मायावती) की सरकार बनानी जरुरी है।

ये शामिल हुए बैठक में

बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, एटा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ,कासगंज जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव , हाथरस जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह, विजेंद्र सिंह विक्रम , अर्जुन स्वामी , गजराज विमल, हरजीत सिंह , रोशन लाल माहौर, राजकुमार शम्मी आदि मौजूद थे।