Home News आने वाली है पीएम किसान की 9वीं किस्त पर लाखों लोगों को...

आने वाली है पीएम किसान की 9वीं किस्त पर लाखों लोगों को पिछली ही नहीं मिली

26
0

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की अगली यानी अगस्त-नवंबर की किस्त बहुत जल्द किसानों के खातों में आने वाली है। अगस्त में कभी यह किस्त आपके खातों में गिर सकती है, लेकिन लाखों किसानों को अभी अप्रैल-जुलाई की ही किस्त नहीं मिल पाई है। पीएम किसान योजना के तहत 18 जुलाई 2021 तक सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के 163410 किसानों की कीस्त लटकी हुई थी तो 48150 किसानों का पेमेंट फेल चुका है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां, 154501 किसानों का पेमेंट लटका हुआ है तो 137463 किसानों का पेमेंट फेल हो चुका है।

बता दें पीएम किसान के तहत रजिस्टर्ड किसानों की संख्या अब 12 करोड़ के पार हो गई है और केंद्र सरकार अब तक 8 किस्तें किसानों के खातों में भेज चुकी है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि 1.95 करोड़ किसानों का अप्रैल-जुलाई का पेमेंट राज्य सरकारों द्वारा ही रोक दिया गया है।

देखें किस राज्य के कितने किसानों के खाते में नहीं पहुंची किस्त

राज्यरजिस्टर्ड किसानRFT SignedFTO Generatedपेमेंट फेलपेमेंट पेंडिंग
अंडमान निकोबार17,28016,49516,321920
आंध्र प्रदेश5,811,5934,974,1294,957,83548,150163,410
अरुणचल प्रदेश98,23494,58194,5094040
असम3,123,1881,497,5101,441,8317,3841
बिहार8,250,0328,053,2748,038,75824,66127
चंडीगढ़46232032000
छत्तीसगढ़3,677,9692,600,0462,593,77915,6994
दिल्ली16,30415,15715,06712571
गोवा11,7949,1759,151990
गोुजरात6,317,7405,878,9095,859,43547,23216,889
हरियाणा1,944,8521,791,7311,789,67117,202121
हिमाचल प्रदेश952,332922,206919,45910,38510
जम्मू एंड कश्मीर1,208,055905,469902,9925,6345
झारखंड3,074,1711,914,2261,546,4804,79645
कर्नाटक5,658,9605,356,4365,347,06565,11618,176
केरल3,709,7813,445,8163,442,00517,54611
लद्दाख18,87219,06417,446127479
लक्षद्वीप2,1211,2911,28510
मध्य प्रदेश8,877,6908,418,1458,383,22038,57610
महाराष्ट्र11,430,5099,598,4079,492,92764,74723,178
मणिपुर598,386298,455287,88117,1460
मेघालय193,977184,377181,5605192
मिजोरम199,25398,23691,4203700
नगालैंड213,565176,187176,0307010
ओडिशा4,050,2314,099,8024,098,91249,53450,006
पुड्डुचेरी11,10810,21710,200270
पुंजाब2,375,0521,785,2971,784,52013,7367,753
राजस्थान7,774,4857,946,5927,266,94343,93641,884
सिक्किम19,65411,91111,547910
तमिलनाडु4,863,3543,967,6933,793,89521,595485
तेलंगाना3,933,8473,630,1563,627,21825,1695
दिादर नागर हवेली15,02110,1269,998660
त्रिपुरा239,138218,487217,3251,310915
उत्तर प्रदेश28,044,86126,957,31626,052,454137,463154,501
उत्त्तराखंड914,373867,867859,6197,9287,218
पश्चिम बंगाल3,142,2951,407,9641,407,9601,5850

स्रोत: पीएम किसान पोर्टल

क्यों रुकती है किस्त

बता दें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ अपात्र किसान भी इसका लाभ उठा रहे हैं। इसकी शिकायतें कई राज्यों को मिली हैं और ऐसे किसानों पर सरकारों ने शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। गलत तरीके से पैसा लेने वाले तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आयकारदाता किसानों से सबसे ज्यादा पैसे की वसूली की गई है। बहुत से ऐसे किसानों के नाम हटा दिए गए हैं।