Home News आज की ताजा खबर, 8 जुलाई : बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर, 8 जुलाई : बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

348
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बुधवार को विस्तार एवं फेरबदल हुआ। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है और कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। जम्मू-कश्मीर में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर से उनका मंत्रालय ले लिया गया है, उन्हें पार्टी संगठन में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बुधवार को विस्तार हुआ। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में हुए फेरबदल एवं विस्तार में पश्चिम बंगाल से चार नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। चुनाव बाद भी बंगाल पर क्यों है PM मोदी का फोकस, राज्य से 4 नेताओं को बनाया मंत्री

2008 में रंजीत सोमराजन केरल के कोल्लम जिले सेअपना घर छोड़कर दुबई चले गए। नौकरी की तलाश कर रहे सोमराजन को वहां ड्राइवर की नौकरी मिल गई।

भारतीय ड्राइवर की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 40 करोड़ रुपये

दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई डकैती का डराने वाला वीडियो सामने आया है। चार लोग खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए घर में घुस आए।

Delhi Loot:दिल्ली में दिनदहाड़े लाखों की डकैती से दहला इलाका, घरवालों को बांधकर की वारदात

अपने मंत्रिमंडल में बुधवार को भारी फेरबदल एवं विस्तार करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठकें कर सकते हैं।

कैबिनेट, मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ आज PM मोदी की बैठक, टास्क-परफॉर्मेंस पर हो सकती है बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बुधवार को विस्तार एवं फेरबदल हुआ। इस विस्तार में मध्य प्रदेश के नेता एवं ग्वालियर राजघराने के ‘महाराजा’ ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

30 साल बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला अपने पिता का विभाग, PM ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। हाल ही में वीरभद्र सिंह ने दो बार कोरोना को भी मात दी थी।

दिग्गज कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मोदी सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई है, जबकि 36 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। वहीं 7 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी पर भी है कई विभागों का भार, जानें किस मंत्री के पास है कौन सा मंत्रालय, पूरी लिस्ट

आठ जुलाई का दिन भारत के इतिहास में विशेष दिन इसलिए है क्योंकि इस दिन पश्चिम बंगाल में दो महान विभूतियों का जन्म हुआ है।

आज का इतिहास: 8 जुलाई को हुआ था बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्म

उत्तर बंगाल में काफी प्रभावी माने जाने वाले कूचबिहार से भाजपा सांसद निसिथ प्रामाणिक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाने वाले भाजपा के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं।

Modi’s Youngest Minister:निसिथ प्रमाणिक टीम मोदी में ‘सबसे कम उम्र के मंत्री’, बंगाल से हैं सांसद

देश के 8वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की आज पुण्यतिथि है। आठ महीने के सीमित कार्यकाल (10 नवंबर 1990 से 8 जुलाई 1991) तक देश की कमान संभालने वाले चंद्रशेखर ने भारतीय राजनीति के इतिहास पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

चंद्रशेखर : ‘युवा तुर्क’ जो अचानक बन गया सबसे बड़े लोकतंत्र का PM