भारत में कोविड-19 का कहर जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी रही है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 45,892 नए मामलों की पुष्टि हुई और 817 मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,09,557 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,05,028 हो गया है। देश में मिले अब तक कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों की संख्या 1.50 फीसदी हैं। कोरोना का रिकवरी रेट देश में 97.18 प्रतिशत है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,60,704 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 44,291 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,98,43,825 हो गयी है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 36,48,47,549लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 33,81,671से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।