Home News बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प: राज्यपाल

बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प: राज्यपाल

468
0

रांची से रश्मि सिंह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस नौ जून को पूरे राज्य ने याद किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई गणमान्य लोगों ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोकर स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्य मंत्रियों ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबने बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कहा कि हम सब मिलकर उनके सपनों के अनुरूप शिक्षित और विकसित झारखंड बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।

बिरसा समाधि स्थल पर रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर सहित कई दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जाकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here