Home News भगवान बिरसा के विचार आज भी प्रासंगिक : शिबू

भगवान बिरसा के विचार आज भी प्रासंगिक : शिबू

282
0

रांची से रश्मि सिंह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। झारखंड को इस रास्ते पर चलने की जरूरत है। हमें नई पीढ़ी को बिरसा के आदर्शों की सीख देनी चाहिए। शिबू सोरेन बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

भगवान बिरसा मुंडा के समाधिस्थल पर श्रद्धा सुमन चढ़ाने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी शामिल थे। इस कार्यक्रम में झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय और केंद्रीय प्रवक्ता पिंटू ने भी शिरकत की। झामुमो नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here