Home News केरल: लुलु ग्रुप के प्रमुख एमए यूसुफ अली को ले जा रहा...

केरल: लुलु ग्रुप के प्रमुख एमए यूसुफ अली को ले जा रहा हेलीकॉप्‍टर क्रैश, पत्‍नी समेत 7 लोग थे सवार

28
0

प्रवासी भारतीय कारोबारी और लुलु ग्रुप (Lulu Group) के प्रमुख एमए यूसुफ अली समेत सात लोगों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर (Helicopter Crash) को रविवार सुबह केरल में कोच्चि के पास आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर उतरना पड़ा.

पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में यूसुफ अली, उनकी पत्नी और उनके लुलु ग्रुप के तीन कर्मी व चालक दल के दो सदस्य सवार थे जिन्हें हादसे के बाद कोच्चि में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ यह हेलीकॉप्टर लुलु ग्रुप का ही है.

Kerala: A helicopter carrying Indian Lulu Group head MA Yusuff Ali and his wife crash-landed near Kerala University of Fisheries and Ocean Studies (KUFOS) campus in Panangad.
“All are safe,” say hospital authorities. pic.twitter.com/pVC12USjXv— ANI (@ANI) April 11, 2021

लेकशोर अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘सभी यात्री सुरक्षित हैं. अभी उनकी जांच की जा रही है.’इसी अस्पताल में इन लोगों का इलाज चल रहा है.

यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पनांगड इलाके में हुई. स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दलदली जमीन पर उतरने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई.