Home News आज झारखंड के पश्चिमी-मध्य क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले...

आज झारखंड के पश्चिमी-मध्य क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना

12
0

पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के दबाव के चलते झारखंड के पश्चिमी, मध्य और उत्तरी भागों में 12 मार्च यानि आज आसमान में बादल बनने के साथ जोरदार बारिश और कुछ जिलों में वज्रपात होने की संभावना मौसम केंद्र रांची ने जताई है.

रांची मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम पुर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में फिलहाल अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है और आने वाले कुछ समय में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि आसमान में बादल बनेंगे. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के 12 मार्च को मध्य, पश्चिमी और उत्तर झारखंड में बारिश हो सकती है, जिससे न्यूनतम

तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा.

जिलों में कहा कितना अधिकतम रहेगा
37-38℃ के बीच- पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा.
35-36℃ के बीच- कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद और सिमडेगा.

33-34℃ के बीच- गोड्डा,साहेबगंज,पाकुड़,दुमका,जामताड़ा,हजारीबाग, लोहरदगा,रामगढ़,रांची, गुमला और खूंटी ।

18-19℃ के बीच- गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, खूंटी,पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और पाकुड़.

20-21℃ के बीच- चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, राँची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, कोडरमा, गोड्डा और साहेबगंज.

इस मौसम में क्या-क्या करें परहेज

मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव को लेेकर स्वास्थ्य को लेकर रिम्स के डॉक्टर संजय सिंह news18 के माध्यम से राज्यवासियों को खानपान में परहेज बरतने ,बासी और फुटपाथी खाना नहीं खाने, ज्यादा पानी पीने और स्वास्थ्य के लिए हाॅइजिनिक फूड खाने की सलाह देते हैं.