Home छत्तीसगढ़ cg” आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले...

cg” आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया…”

1
0

– आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

– आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

– आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने उपरांत जेल भेजा गया।

– असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी”

सचिन दास पिता कमलेश दास उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।”

घटना का संक्षिप्त विवरण”

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।”

इसी क्रम में थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दिग्विजय कॉलेज से शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग, सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।”

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं आरोपी सचिनदास को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ।”

आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।”

सराहनीय भूमिका”

इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक आर0 राजू प्र0आर0 किशोर यादव, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।”