Home News कोरबा में यादव समाज की बैठक, पदाधिकारियों ने कहा- विकास व उत्थान...

कोरबा में यादव समाज की बैठक, पदाधिकारियों ने कहा- विकास व उत्थान के लिए एकता जरूरी…

40
0

बिलासपुर।  वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस कोरबा सामुदायिक भवन में यादव एकता मंच की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंजीयन कराए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही कोरबा व जांजगीर-चांपा जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में यादव समाज के चिंतक, वरिष्ठ सदस्य, अनुभवी, और सक्रिय बुद्धजीवी उपस्थित रहे। सभी ने समाज हित में अपने अपने विचार रखते हुए यादव समाज की एकता, विकास व उत्थान के लिए एकता होना जरूरी है, इसलिए यादव एकता मंच के नींव रखने पर सहमति दी। पंजीयन प्रक्रिया जल्द पूरी कर सभी जिलों में सदस्यता अभियान के साथ मजबूती व सक्रिय कार्यकारिणी का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले आयोजनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं पदाधिकारियों को अलग— अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समाज के वरिष्ठ संरक्षकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी संरक्षक सर्वश्री राम यादव, सीता राम यादव, रामाधार यादव , राम किशोर यादव, अध्यक्ष राम गोपाल यादव, महासचिव राजा यादव, उपाध्यक्ष केपी यादव, कोषाध्यक्ष तामेश्वर यादव, सचिव अभिषेक यादव, सहसचिव संतोष यादव, संगठन मंत्री आरआर यादव, मीडिया प्रभारी प्यारेलाल यादव, महिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोषी यादव, संस्थापक सदस्य विकास यादव, राम नारायण यादव, नवीन यादव, राजू यादव, श्याम लाल यादव, श्रवण यादव, राम चरण यादव, सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, संजय यादव, सकुंदी यादव, गोपेश यादव, राजमती यादव, सरस्वती यादव, कन्हैया यादव तथा जांजगीर चांपा जिला के लिए जिलाध्यक्ष पद का दायित्व शनि यादव को सौंपा गया।