अंबिकापुर। रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामों की तारीफ की है। बृहस्पत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उन्हें किसी की नजर नहीं लगे।
बृहस्पत सिंह ने कहा कि अच्छे काम करने वाले को जल्दी नजर लगता है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें किसी की नजर नहीं लगे। वे निरंतर ही ऐसे अच्छे काम करते रहे तो 20 साल तक चलते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इन दो सालों में प्रदेश के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए बेहतरीन काम किया है।
उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर सरकार ने अपने दो साल की उपलब्धियों को बताया है। मुख्यमंत्री के कामों की तारीफ आम नागरिकों के साथ-साथ विधायक भी कर रहे हैं।