Home News कोरिया में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों के साथ कई घरों को...

कोरिया में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों के साथ कई घरों को फिर पहुंचाया नुकसान…

13
0

छत्तीसगढ़। कोरिया में हाथियों का उत्पात जारी है। खड़गवां रेंज के देवाडांड बीट में हाथियों ने फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

हाथियों से 8 गांव के लोग काफी प्रभावित हैं। वन अमला ग्रामीणों को हुए नुकसान की जानकारी ले रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने पीड़ित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा ले रही हैं।

बता दें 13 दिनों से 45 हाथियों का दल इलाके में लगातार उत्पात मचा रहा है। किसानों की फसलों के साथ उनके घरों को भी हाथी बर्बाद कर रहे हैं।

एक साथ 45 हाथियों की मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। हाथियों के भय में लोग रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं।