Home News रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीडि़तों को 32 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीडि़तों को 32 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

10
0

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक दुर्घटनाओं से पीडि़तों को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्व-पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही आठ प्रकारणों में कोण्डागांव जिले के 8 आपदाग्रस्त पीडि़त परिजनों को 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

    तहसील फरसगांव की मेहतरीन, ग्राम जामगांव के बजनाथ, ग्राम फुण्डेर के धनीराम, तहसील माकड़ी ग्राम तोरण्डी की धनेश्वरी, तहसील कोण्डागांव ग्राम जोंधरापदर की कमलाबाई तहसील केशकाल ग्राम मिड़दे     के अनिल कोर्राम एवं तहसील फरसगांव ग्राम कुल्हाड़गांव की मंगलदई नेताम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के पीडि़त परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से ग्राम कौन्दकेरा कोण्डागांव की रामेश्वरी की मृत्यु सांप के काटने से हो जाने पर मृतकों के पीडि़त परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।