Home News रायपुर : 30 दिन में 21829 संक्रमित मिले, 333 मरीजों की मौतें...

रायपुर : 30 दिन में 21829 संक्रमित मिले, 333 मरीजों की मौतें हुई; जिले की 14 लाख आबादी में 61 हॉट स्पॉट…

30
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना का हॉट स्पॉट बनी हुई है। जिले में अब तक 34582 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 437 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे सितमगर सितंबर ही रहा है। इसके 30 दिनों में 21829 संक्रमित मिले, जबकि 333 मरीजों की मौत हुई। हालांकि अक्टूबर के दो दिनों में स्थिति सुधरी है और मिलने वाले पॉजिटिव केस आधे से कम हुए हैं।

कोरोना मरीजों का आंकड़ा1 सितंबर30 सितंबर30 दिन में अंतर
कुल संक्रमित मरीजों की संख्या120003382921829
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या6500110094509
कुल मरीजों की मौत95428333
कुल डिस्चार्ज हुए53502239217042

मृतकों में सबसे ज्यादा 50 साल से अधिक उम्र के पुरूष
रायपुर सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते पहली मौत बिरगांव की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हुई थी। उसके बाद के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हर माह 100 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इनमें से कई अस्पताल पहुंच सके, कई ने पहुंचने से पहले और कुछ मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में सबसे ज्यादा 50 साल से अधिक उम्र के पुरूष हैं।

रायपुर में कोरोना के हॉट स्पॉट

  • जोन:1 : संतोषी नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, खमतराई-3
  • जोन-2 : देवेंद्र नगर सेक्टर-1, 2, 3, 4, झंडा चौक गुढियारी, साहू पारा, मंगलबाजार, जवाहर नगर, राठौर चौक, तेलघानी नाका, नहर पारा
  • जोन-3: आदर्श नगर, एलआईसी कॉलोनी, अशोका रत्न
  • जोन-4: कंकालीपारा, ब्राह्मणपारा, आजादचौक, कोतवाली चौक, ब्रिटल चौक छोटापारा, पंडरी, नूरानी चौक
  • जोन-5 : अश्वनी नगर, कुशालपुर, लाखेनगर, चंगोराभाठा, शिव नगर, डंगनिया, सुंदरनगर, डीडी नगर, रोहणीपुरम
  • जोन-6: मठ मुरैना, दावड़ा कॉलोनी, दुर्गापारा, संतोषी नगर, भाठागांव, ढेबर सिटी, साईं मंदिर, पुलिस लाइन, जनता कॉलोनी, टिकरापारा, संजय नगर
  • जोन-7: आमानाका, कुकरबेड़ा, कोटा, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी
  • जोन-8: कबीर नगर, रोटरी नगर, टाटीबंध, अयप्पा मंदिर, शिव मंदिर
  • जोन-9: मोवा, एकता चौक, दुबे कॉलोनी, शिव नगर, खम्हारडीह, गायत्री नगर
  • जोन-10: अमलीडीह, महावीर नगर

हॉट स्पॉट ज्यादा, पर रिकवरी रेट भी बढ़ता गया
रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले में 61 हॉट स्पॉट हैं। सबसे ज्यादा मामले गुढियारी, देवेंद्र नगर, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी और भाठा गांव से ही सामने आए हैं। बावजूद इसके अब हालात सुधर रहे हैं। लॉकडाउन के 7 दिनों में ही मरीजों के मिलने संख्या आधे से भी कम हो गई, वहीं रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रही है।