Home News आज भी 3 मंजिला और 22 कमरों वाला गांधीजी का मकान वैसा...

आज भी 3 मंजिला और 22 कमरों वाला गांधीजी का मकान वैसा ही खड़ा है, गांधीजी 79 साल जीए, इसीलिए कीर्ति मंदिर 79 फीट ऊंचा बनाया…

13
0

2 अक्टूबर 1869 को मोहनदास का जन्म हुआ। बापू जिस घर में पैदा हुए थे, उसे 1777 में गांधीजी के दादा हरजीवन भाई ने स्थानीय माणबाई से यह घर खरीदा था। उस समय वह मकान सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर था। गांधीजी के जन्म 2 अक्टूबर 1869 तक मकान तीन मंजिला ऊंचा हो गया था। वैसे गांधीजी का जन्म इस मकान में हुआ था, लेकिन उनका ज्यादातर बचपन राजकोट में बीता। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर स्टेट के दीवान थे। तीन मंजिल के 22 कमरों के इस घर में गांधीजी की यादें सहेजी गई हैं।

गांधीजी का 22 कमरों वाला 3 मंजिला मकान।

गांधीजी का 22 कमरों वाला 3 मंजिला मकान।

79 फीट ऊंचाई का बनाया गया कीर्ति मंदिर
उनके मकान से सटाकर एक मंदिरनुमा इमारत बनाई गई, जिसे कीर्ति मंदिर नाम दिया गया। यह सिर्फ कहने को मंदिर है, क्योंकि इसमें भारत के सभी प्रमुख धर्मों के प्रतीकों को जगह दी गई है। कहीं मंदिर का गुंबद बना है, कहीं मस्जिद की जालियां लगी हैं, कहीं बौद्ध प्रतीक बने हैं। बापू का 79 साल की उम्र में निधन हुआ था, इसलिए कीर्ति मंदिर को 79 फीट ऊंचाई का बनाया गया। हर दिन शाम पांच बजे यहां गांधीजी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो जेने कहिए रे…’ गाया जाता है।

मकान के हरेक कमरे में गांधीजी की तस्वीरें लगाई गई हैं।

मकान के हरेक कमरे में गांधीजी की तस्वीरें लगाई गई हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कीर्ति मंदिर का उद्घाटन किया था
साल 1944 में बापू से इजाज़त मिलने के बाद 1945 में कीर्ति मंदिर बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले कि यह पूरा हो पाता, बापू नहीं रहे। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 26 जनवरी 1950 को देश में डॉ. आंबेडकर और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया संविधान लागू हुआ। कीर्ति मंदिर का काम भी इसी के आसपास पूरा हो गया था। फिर 27 मई 1950 को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के हाथों कीर्ति मंदिर का लोकार्पण हुआ था।

मकान से सटाकर एक मंदिरनुमा इमारत बनाई गई, जिसे कीर्ति मंदिर नाम दिया गया।

मकान से सटाकर एक मंदिरनुमा इमारत बनाई गई, जिसे कीर्ति मंदिर नाम दिया गया।

बापू का 79 साल की उम्र में निधन हुआ था, इसलिए कीर्ति मंदिर को 79 फीट ऊंचाई का बनाया गया।