रायपुर। देशभर में कृषि सुधार बिल का विरोध जारी है। कांग्रेस आज से किसानों के घर-घर जाकर उन्हें बिल के बारे में बताएंगे। 11 अक्टूबर तक कांग्रेसी किसानों को बिल की जानकारी देंगे।
इसके साथ ही 10 अक्टूबर को किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण देंगे।
वहीं बिलासपुर में कृषि विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस आज’किसान मजदूर बचाओ पदयात्रा’ निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन जताएंगे। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन भी शामिल होंगे।