Home News सूरजपुर और कवर्धा हुआ अनलॉक, दुकान के समय में बदलाव…..

सूरजपुर और कवर्धा हुआ अनलॉक, दुकान के समय में बदलाव…..

26
0

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जिले में लागू लॉकडाउन की अवधी खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ​ने अब अनलॉक किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा के बाद अब सूरजपुर और कवर्धा जिला प्रशासन ने लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।

सूरजपुर 2 अक्टूबर से अनलॉक हो जाएगा। कलेक्टर ने अनलॉक में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें रात 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट में सिर्फ होम डिलीवरी सर्विस की अनुमति दी है।

इधर कवर्धा कलेक्टर रमेश शर्मा ने भी जिले को अनलॉक करने कर दिया है। वहीं दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सब्जी और फल की दुकानें सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगीं। बाकी दुकानें दिनभर खुलीं रहेंगी। शहर के 5 अलग अलग वार्ड अब भी कंटेनमेंट जोन है।