Home News छत्तीसगढ़ : भिलाई स्टील प्लांट के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, परचेस विभाग...

छत्तीसगढ़ : भिलाई स्टील प्लांट के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, परचेस विभाग का मैनजर संक्रमित…

78
0

छत्तीसगढ़। राज्य में आज 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी भी शामिल है। परचेस विभाग का मैनेजर संक्रमित मिला है। मैनेजर चैंबर को सील कर दिया गया है। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3324 पहुंच गया है।
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 666 है।

वहीं कांकेर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बीएसएफ के 5 जवानों में कोरोना का संक्रमण मिला है। वहीं अंतागढ़ के एसएसबी के 2 जवान संक्रमित पाए गए हैं। कांकेर शहर के पेड क्वारंटाइन का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। 

प्रदेश में अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक 2644 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

 बीजापुर-3, नारायणपुर-6, कांकेर-8, दुर्ग-2