Home News रायपुर – जीरम नक्सली हमले पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, बीजेपी पर...

रायपुर – जीरम नक्सली हमले पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, बीजेपी पर लगाए नक्सलियों से सांठगांठ के आरोप…

15
0

रायपुर। जीरम नक्सल हमले पर आज कांग्रेस के बड़े नेता एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। जीरम मुद्दे पर 3 मंत्री और PCC चीफ़ मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।

प्रेस कांफ्रेंस में विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि- NIA ने कहा जांच पूरी हुई, फिर कहा जांच अधूरी है। वर्ष 2016 में NIA ने कहा जांच पूरी हुई है। अब NIA परिजनों की FIR पर जांच करने की बात कह रही है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए PCC चीफ़ मोहन मरकाम ने कहा कि मामले में केंद्र सरकार, राज्य की SIT से जांच नहीं कराना चाहती है। मरकाम ने जीरम हमला को एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है ।

प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर और शिव डहरिया मौजूद रहे।

बीते रविवार को जीरम हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं के परिजनों ने एक प्रेस कांफ्रेस कर NIA जांच को खानापूर्ति बताया था।   इसी कड़ी में  कांग्रेस नेता राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे हैं । मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर पत्रकारों को को संबोधित किया है।

प्रेस कांफ्रेंस में PCC चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि कल जीरम हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं के परिजनों ने एक प्रेस कांफ्रेस कर NIA जांच को खानापूर्ति बताया था। पीड़ित परिजनों ने NIA पर राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने केंद्र सरकार से जांच राज्य की SIT को सौंपने की मांग की है।