Home News झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंचे 46 मजदूरों को नहीं किया गया क्वारंटाइन, सड़क...

झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंचे 46 मजदूरों को नहीं किया गया क्वारंटाइन, सड़क पर

90
0

मजदूरों को क्वारंटाइन करने में लापरवाही का मामला सामने आया है। झारखंड से पहुंचे 46 मजदूर को क्वारंटाइन नहीं किया गया है। मजदूरों का आरोप है कि स्कैनिंग सेंटर में जांच के बाद उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया है।

क्वारंटाइन सेंटर में जगह नहीं होने के कारण क्वारंटाइन हीं किया गया है। सुबह 4 बजे से सड़क पर ही मजदूर घूम रहे हैं।

मजदूरों ने प्रशासन पर 24 घंटों से भोजन नहीं देने का आरोप भी लगाया है। अब तक किसी बड़े अधिकारी के सेंटर नहीं पहुंचने का आरोप मजदूरों ने लगाया है।