Home News जांजगीर में नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, 5 दिन पहले ही लौटा...

जांजगीर में नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, 5 दिन पहले ही लौटा था दिल्ली से…

263
0

जांजगीर। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। अड़भार के स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था, इस क्वारंटाइन सेंटर में ये मरीज रह रहा था।

कोरोना पॉजिटिव मरीज को जांजगीर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली से 5 दिन पहले ही ये ही मजदूर जांजगीर आया था। सक्ती एसडीएम डॉ. सुभाष राज ने नए मामले की पुष्टि की है।

वहीं बिलासपुर जिले में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। वृद्ध जागेश्वर यादव रतनपुर शासकीय महामाया विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था, इस दौरान ही जागेश्वर की मौत हो गई है।