सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष रहस्यमय तरीके से लापता है। पिछले 24 घंटे से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शिवचरण काशी लापता है। परिजनों ने पालस गांव से लापता होने की जानकारी दी है। वहीं हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर बीजेपी नेता के लापता होने की खबर मिलते ही लोगों में खलबली मच गई।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं बीजेपी नेता की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दिया है।