Home News छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, इस जिले में झूमकर बरसे बादल…

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, इस जिले में झूमकर बरसे बादल…

14
0

छत्तीसगढ़ में बीते दिन ही मानसून ने दस्तक दे दी है, इसी कड़ी में कवर्धा जिले में भी मानसून की पहली बारिश आज यहां देखने को मिली है। जिले भर में जमकर बारिश हुई है। कल से ही यहां बदली छाई हुई थी। बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

इसके पहले कल ही बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री हो गई थी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए राजधानी रायपुर समेत बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद और महासमुंद जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर ,नारायणपुर ,राजनांदगांव ,दुर्ग, बालोद और धमतरी जिले में आने वाले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।