Home News नारायणपुर के अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में...

नारायणपुर के अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में 2 जवानों की मौत,1 घायल है…

18
0

नारायणपुर ।अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई, एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, इस फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई है, वहीं एक जवान घायल भी हुआ है।

CF- 9 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों के बीच आपसी झड़प हो गई, इस झड़प में एक जवान ने अपनी रायफल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।

छोटेडोंगर थाने की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है।