Home News छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद टोटल...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद टोटल लॉकडाउन, शहर को किया गया सील…

9
0

कांकेर।शहर में कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यकाल को सील कर मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है। 

वहीं मेडिकल टीम स्वस्थ विभाग के कर्मचारी की हिस्ट्री लेने मैं लगी है। सेन चौक के पास मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आस पास के एरिया और जुड़े दफ्तरों को भी सील किया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना का एक मरीज दशपुर गांव का रहने वाला है। जिसके बाद पूरे गांव को सील किया गया।

ठेलका बोर्ड में भी बाहर से आए मजदूर का कोरोना पॉजिटिव आने से उदयनगर और ठेलकबोर्ड को सील किया गया हैं। वहीं, हैदराबाद से सुरेली गांव आए मजदूर का भी कोरोना पोजटिव आने से दोनों मरीजों को एम्स भेजा जा रहा है।

साथ ही सुरेली गांव को भी सील किया गया है। प्रशासन पॉजिटिव आए मरीजों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री लेने में लगी है। आज कांकेर शहर में 2 और सुरेली गांव में एक मरीज मिलने से हड़कम मचा हुआ हैं। 3 मरीजों की पॉजिटिव आने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे एल उईके ने की है। कांकेर जिले में कल से आज तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।