Home News बस्तर से लगे ओडिशा सीमा पर मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़ाई...

बस्तर से लगे ओडिशा सीमा पर मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़ाई गई सतर्कता…

23
0

जगदलपुर। बस्तर से लगे ओडिशा सीमा पर पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। 22 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के तहत इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार युवक जगलपुर सीमा से 30 किमी की दूरी पर स्थित कोरापुट गांव का रहने वाला है। संदिग्ध होने की सूचना पर उसे डॉक्टरों की निगरानी में रख गया था।

वहीं जांच रिपोर्ट में युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इधर खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।