Home News जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, घुसपैठ कर रहे छह आतंकी को...

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, घुसपैठ कर रहे छह आतंकी को किया ढेर…

31
0

सुरक्षा बलों को दिगवार सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है। रिहायशी इलाकों में गोलीबारी करने वाले छह आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी आंतकी गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पुंछ नगर को भी निशाना बनाने की कोशिश की है। वहीं भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों को मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन की सहायता से ढेर कर दिया। बता दें कि पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी और मारे गए आतंकियों के शवों के सेना की चौकियों से अधिक दूरी पर पड़े होने के कारण सेना उन आतंकियों के शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाई है।

हालांकि जवाबी कार्रवाई में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों के मारे जाने को लेकर सेना की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है।