महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार की गईं हैं। पीड़ित ने प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी की लोकायुक्त में शिकायत की थी।
लोकायुक्त ने जांच में शिकायत को सही पाए जाने पर आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ रंगे हाथे पकड़ने के लिए जाल बुना।
महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी ने जैसे ही तयशुदा समय के मुताबिक पीड़ित से रिश्वत ली लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।