शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस वाहनों में उधार के पेट्रोल-डीजल भरना मना कर दिया है। जिसके बाद अब नगद पुलिस वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाया जा रहा है।
दरअसल जबलपुर पुलिस पर शहर के अलग-अलग पेट्रोल पम्प्स में 4 करोड़ से ज्याद की राशि बकाया है। ऐसे में अब बकाया रुपए नहीं मिलने के बाद सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने उधार में पेट्रोल-डीजल देने मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार फ्यूल फण्ड में राशि ना आने से बकाया राशि पुलिस नहीं चुका पा रही है। जिसके चलते धीरे-धीरे यह राशि बढ़ गई। वहीं अब पुलिस लाईन फण्ड से एडवांस लेकर वाहनों में नगद पेट्रोल-डीजल भरवाया जा रहा है।