Home News एक हाथी ने ग्रामीण को मारने के बाद शव को अपने कब्जे...

एक हाथी ने ग्रामीण को मारने के बाद शव को अपने कब्जे में रख लिया था हाथी, 3 दिन बाद छोड़ा, लोगों में खौफ…

30
0

छत्तीसगढ़ के जशपुर के जंगल में एक हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद उसे तीन दिन तक अपने कब्जे में रखा। इसके बाद जब लगा कि उसकी मौत हो गई है तो वह खुद ही छोड़कर चला गया। यह मामला जिले के अकीरा गांव है।

तीन दिन पहले एक दंतैल हाथी ने वृद्ध को पटककर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद हाथी शव के साथ 3 दिन तक रहा। जब उसे लगा कि उसकी जान चली गई है, इसके बाद वह चला गया। हाथी के जाने का अकीरा गांव के लोग इंतजार कर रहे थे।

वहीं तीन दिन बार ग्रामीणों ने वृद्ध का शव जंगल से बरामद किया। हाथी के हमले की सूचना ग्रामीणों ने वन कर्मयों को दी गई थी। लेकिन वनविभाग के अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथी के खौफ के चलते कोई जंगल नहीं जा रहा है।

इधर रायगढ़ में ईशा नगर इलाके में घुसा हाथी

हाथी का आंतक रायगढ़ जिले में देखा गया। शहर के ईशा नगर इलाके में घुसे 6 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। कुछ घरों में तोड़फोड़ की है, पेड़ों को धराशायी किया है। इधर मामले की सूचना दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल लाखा क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वहीं अभी तक प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा है।