Home News महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को चूल्हा...

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को चूल्हा सौंपकर दिया ज्ञापन…

13
0

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया है। वहीं कलेक्टर को चूल्हा देकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने रसोई गैस में करीब 150 रुपए की बढ़ोतरी की हैं। इस ऐलान के बाद अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जबलपुर में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सिर पर चूल्हा लेकर आई।

सड़क पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को चूल्हा देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।