असम की वेबसाइट से एनआरसी का डेटा गायब होने से नया विवाद हो गया है। वेसाइट पर अपलोड एनआरसी प्रक्रिया का आधिकारिक डेटा साइट से गायब हो गया है। हालांकि गृह मंत्रालय के मुताबिक डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। तकनीकी खामियों की वजह से ये दिखाई नहीं दे रही है।
असम में एनआरसी प्रक्रिया की पूरी डेटा बीते दिनों गृह मंत्रालय ने वेबसाइट पर अपलोड करा दिया था। लेकिन अब वेबसाइट पर डेटा गायब है। वेबसाइट से डेटा गायब होने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
पिछले साल असम में एनआरसी लागू होने से 19 लाख लोग बाहर हो गए थे। 31 अगस्त 2019 को सरकार की ओर से एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी थी। असम में कुल 3,30,27,661 लोगों में से 3,11,21,004 का नाम लिस्ट में आया था। जबकि 19,06,657 लोग एनआरसी की लिस्ट से बाहर आ गए थे।
गृह मंत्रालय के मुताबिक सभी डेटा सुरक्षित है। वेबसाइट की तकनीकी खामियों को जल्द सुधार लिया जाएगा। वेबसाइट पर डेटा फिर से लोग देख सकेंगे।