दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने अलग अलग जगहों पर घेराबंदी कर आज 9 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ में 5 के नक्सली होने का दावा किया गया। इनमें 2 इनामी नक्सली भी है। अन्य 3 नक्सली नाबालिग हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया की दर्जन भर नक्सली रैकी के लिए आये थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराॅक में थे। सूचना के आधार पर इन्हे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों में सोढ़ी भीमा और सोढ़ी नंदा पर राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार नक्सली हत्या, लूटपाट और आगजनी जैसे घटनाओं में नामजद हैं।