Home News छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में घायल अवस्था में मिला ​दुर्लभ गिद्ध,...

छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में घायल अवस्था में मिला ​दुर्लभ गिद्ध, देखने उमड़ी भीड़…

1
0

जिले के गीदम इलाके में एक दुर्लभ गिद्ध घायल अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा वन विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी इलाके के गांव में सर्चिंग के लिए निकला था। इस दौरान उन्हें दुर्लभ गिद्ध घायल अवस्था ​में मिला। इसके बाद उन्होंने गिद्ध को गीदम फारेस्ट ऑफिस ले आए और अपने अधिकारियों को सूचित किया।

जानकारी मिलने पर रेंजर सतीश गोरला ने तत्काल वेटनरी डॉक्टरों को बुलाया और घायल गिद्ध का इलाज करवाया। सके बाद विभाग ने देखरेख के लिए फारेस्ट के रेस्ट हाउस में रखा गया है। फिलहाल गिद्ध की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सतीश गोरला ने बताया कि फिलहाल रेस्ट हाउस में रख इलाज किया जा रहा है। जब तक ठीक नहीं होता तब तक हमारी देखरेख में ही रखा जाएगा। स्वस्थ्य होने के बाद इसे उसी जगह सुरक्षित छोड़ेंगे। रेंजर ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा, उम्र ज़्यादा हो गई है।