Home News फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, दम घुटने से 7 लोगों की मौत,...

फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, दम घुटने से 7 लोगों की मौत, मचा हड़कंप…

16
0

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीतापुर में गैस रिसाव होने से 7 लोगों की मौत दम घुटने से हो गई। इनमें से 5 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इधर मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।


यह घटना बिसवां कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां दरी की रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसी से गैस रिसाव हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे जैसे ही केमिकल का प्रयोग किया गया गैस का रिसाव हो गया।

गैस रिसाव की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं। इनमें से 5 लोग एक ही परिवार के हैं। इधर घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।