Home News कानन पहुंचे सात हजार पर्यटक

कानन पहुंचे सात हजार पर्यटक

1
0
Bilaspur : कानन पहुंचे सात हजार पर्यटक, पिछले साल से 5685 ज्यादा

बिलासपुर। कानन पेंडारी जू में रविवार को 6 हजार 943 पर्यटक पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में पांच हजार 685 अधिक है। इतनी अधिक संख्या इसलिए रही क्योंकि रविवार व गणतंत्र दिवस एक ही दिन पड़ा। एकाएक भीड़ बढ़ने के कारण मेन गेट पर थोड़ी अव्यवस्था भी हुई। जू प्रबंधन ने पहले से इंतजाम कर रखा था।

शहर से करीब कानन पेंडारी जू सबसे लोकप्रिय भ्रमण स्थल है। यही वजह है कि त्योहार हो या फिर विशेष दिन भीड़ रहती है। गणतंत्र दिवस तो रविवार अवकाश के दिन पड़ा था। इसलिए जू प्रबंधन को पहले से अनुमान था कि पर्यटकों की संख्या अधिक रहेगी। इसीलिए दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए थे।

हालांकि सुबह 11 बजे तक स्थिति सामान्य थी और गिने- चुने पर्यटक ही पहुंचे थे। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद एकाएक संख्या बढ़ने लगे। एक घंटे के भीतर मेन गेट पर टिकट काउंटर के बाहर पर्यटकों कतार लग गई। सड़क भी जाम हो गई थी। इस स्थिति में जू प्रबंधन ने अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए।

कर्मचारी पर्यटकों को सड़क किनारे आकर खड़े होने की सलाह देते रहे। जू में प्रवेश के बाद पर्यटकों ने जमकर मौज- मस्ती की। बैटरी कार से सैर करने अलावा समूह पर्यटक पैदल ही पूरे जू का चक्कर लगाते नजर आए।