Home News मौसम की बेरुखी, बारिश से फिर प्रभावित हो सकती है धान की...

मौसम की बेरुखी, बारिश से फिर प्रभावित हो सकती है धान की खरीदी (टॉप बॉक्स)

19
0

0- बेमौसम बारिश के कारण भी कांकेर जिला धान खरीदी के लक्ष्य से काफी पीछे_

कांकेर– बारिश और खराब मौसम के चलते एक बार फिर से धान खरीदी का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके पूर्व भी बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में खरीदी कार्य बंद करना पड़ा था। जिले में धान खरीदी कार्य लक्ष्य का काफी दूर है। ऐसी स्थिति में बारिश के होने से लक्ष्य तक पहुंचना और भी अधिक मुश्किल हो जाएगा।

रविवार को क्षेत्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला और दिनभर आसमान में बादल छाये रहने के बाद झमाझम बारिश हुई। इसके बाद शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी भी दी है। इससे मौसम के खराब होने और बेमौसम बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम खराब होने के चलते खरीदी केंद्र में धान की आवक भी प्रभावित होगी।

खराब मौसम के बीच खरीदी केन्द्र में धान लेकर पहुंचने वाले किसान चिंतित है कि बारिश होने से उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए। किसान धान लेकर खरीदी केंद्र मे पहुंच रहे हैं, लेकिन बारिश होने के चिंता उन्हें सता रही है। बारिश में खरीदी करने के कारण धान खराब हो सकता है। इससे पूर्व भी दो बार खराब मौसम व बारिश के कारण खरीदी कार्य प्रभावित हुआ था।

धान खरीदी कार्य के लिए 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित है और अब तक खरीदी के लिए तारिख में बढ़ोत्तरी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बार-बार मौसम खराब होने से धान खरीदी कार्य में बाधा आ रही है। जिससे किसान इस बात को लेकर भी चिंतित है कि निर्धारित समय में उनके धन की बिक्री हो सकेगी या नहीं है। खराब मौसम को देखते हुए जिले भर के खरीदी केन्द्रों में करीब नौ लाख क्विंटल धान को बारिश में भीगने से बचाने के लिए धान खरीदी केन्द्रों में धान को अच्छी तरह से ढंककर रखा गया है। लेकिन अधिक बारिश होने की स्थिति में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।