कांकेर- जिला मुख्यालय में श्रम न्यायालय प्रारंभ करने की मांग नई नहीं है। यह मांग लंबे समय की की जा रही है। आम आदमी पार्टी के द्वारा भी अब जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जिले में श्रम न्यायालय की स्थापना के लिए उचित कार्यवाही की जाए जिससे जिले के मजदूरों को इसका लाभ मिल सके।
जिले में श्रम न्यायालय की मांग को लेकर जिला प्रशासन को आम आदमी पार्टी की ओर ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के नगर संयोजक प्रताप वलेचा ने बताया कि कांकेर में श्रम न्यायालय की आवश्यकता को देखते हुए इसकी स्थापना जल्द से जल्द की जानी चाहिए। वर्तमान में जिले में श्रम न्यायालय ना होने के कारण प्रत्येक छोटे-छोटे कार्य के लिए मजदूरों को धमतरी जाना पड़ता है। इसी कारण अनावश्यक रूप से उन्हें परेशानी होती है और उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। जिला निर्माण को कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक जिले में श्रम न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकी है। पूर्व भी कई बार श्रम न्यायालय के स्थापना की मांग की जा चुकी है। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। साथ ही उन्होंने श्रम न्यायालय प्रारंभ करने के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है, तो उनके द्वारा भूख हड़ताल की जाएगी।