कोरबा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली संजीवनी 108 एंबुलेंस की सेवा कंडम वाहनों के भरोसे ही संचालित की जा रही है
जानकारी के अनुसार संजीवनी 108 एंबुलेंस इमरजेंसी में मरीज लाते समय बीच रास्ते में फंस गई। संजीवनी का पहिया खराब हो गया था। इस तरह कंडम वाहनों के भरोसे संजीवनी की सेवा संचालित की जा रही है, जबकि इस बार जिस कंपनी को यह सुविधा संचालित करने का जिम्मा प्रदान किया गया है, उसके अनुसार नई गाड़ियां लेकर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। पाली के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के घायलों को घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए संजीवनी 108 एंबुलेंस की मिली हुई है। कंडम होने के बाद भी एंबुलेंस की सेवा दी जा रही है। मरीजों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। यह कब और कहां पर खराब होकर खड़ी हो जाए इसका पता नहीं। एंबुलेंस की हालत जर्जर हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नई एंबुलेंस लाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।