Home News गलती से प्लास्टिक बॉटल निगल लिया था कोबरा, परेशानी हुई तो मुंह...

गलती से प्लास्टिक बॉटल निगल लिया था कोबरा, परेशानी हुई तो मुंह से फेंका बाहर, देखें वायरल video…

137
0

प्लास्टिक किसी भी जीव के लिए कितना खतरनाक साबित होता है ये सभी को पता है। प्रदूषण फैलाने का सबसे खतरनाक कारण प्लास्टिक को माना जाता है क्योंकि ये ना तो गलता है और ना ही जलता है। किसी भी प्रकार से ये नष्ट नहीं होता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है। यही कारण है कि सरकार ने भी इसके प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

सड़कों पर फेंके हुए प्लास्टिक यदि कोई जानवर भी गलती से खा लेता है तो वह उसकी जान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है क्योंकि ये ऐसी चीज है जो पचने वाली नहीं है और शरीर के अंदर जाकर पूरे शरीर के लिए एक जहर के समान बन जाती है।
इसी से जुड़ा हुआ एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कोबरा सांप को दिखाया गया है।

इस वीडियो को फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक कोबरा सांप को एक प्लासिटक बॉटल को अपने मुंह से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है जो उसने गलती से निगल लिया था।

48 सेकेंड के इस वीडियो में सांप को अपने फूले हुए पेट के साथ जमीन पर पड़ा हुआ देखा जा सकता है। उसके चारों तरफ काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी है। कुछ लोग उसे डंडे से उसे मारते हैं जिसके कुछ ही देर बाद वह प्लास्टिक की बॉटल अपने मुंह से बाहर फेंक देता है। हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं है कि ये वीडियो कहां की है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही अब तक इसे 30,000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसपर काफी लोग अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक भारत में हर रोज करीब 25,000 टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। इनमें से 40 फीसदी का निस्तारण नहीं किया जाता है और ये खुले में पड़े रहकर पर्यावरण को प्रदूषित करते रहते हैं।