Home News उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लगायी मुख्यमंत्री बघेल की क्लास…

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लगायी मुख्यमंत्री बघेल की क्लास…

13
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को इंडियन इकोनोमी एसोसिएशन के 102वें अधिवेशन में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लताड़ लगाते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि आप भाषण दे कर चीजों को नहीं सुधार सकते। इसके लिए सही रास्ता चुनना होगा, तभी विकास होगा, राजनीतिक प्रतिबद्धता को किनारे रखकर काम करने से चीजें सुधरेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में देश की अर्थव्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। इस बारे में अर्थशास्त्रियों को खुलकर बोलना चाहिए। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि जीएसटी से उत्पादन करने वाले राज्यों को नुकसान हो रहा है। भूपेश बघेल के भाषण के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री के भाषण का जवाब देते हुए कहा कि आप भाषण देकर चीजों को नहीं सुधार सकते।

मुख्यमंत्री के बयानबाजी को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने फटकार लगाते हुए कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। आर्थिक रिफॉर्म के चलते यह संभव हुआ है। चुनौती जरूर है लेकिन अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें कृषि, शिक्षा और व्यापार जैसे तीन क्षेत्रों में काम करना होगा। अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। भूपेश बघेल को जवाब देते हुए उपराष्ट्रपति ने फटकारते हुए कहा कि आप सिस्टम से मत लड़िए। लूप होल को बंद कर विकास करें। नए आइडिया दें। आप सुझाव देकर सुधार कर सकते हैं। राजनैतिक सोच से पसंद और नापसंद ना बनाएं।

वेंकैया नायडू ने भारत की अर्थव्यवस्था के आंकड़े गिनाकर नए प्रावधानों से देश को होने वाले फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि बिजनेसमैन भी सिस्टम का पार्ट है। जब हम सब के विकास की बात कहते हैं तो उनको नहीं छोड़ा जा सकता। गरीबों और कृषि के साथ बिजनेसमैन को भी मदद करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री बघेल को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच अगर बेहतर तालमेल होगा, तभी देश अर्थव्यवस्था बेहतर बन सकेगी। वेंकैया नायडू ने राज्यों के अधिकार के उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि राजनैतिक प्रतिबद्धता से ऊपर देश के विकास की सोच लाएं। उन्होंने कहा कि सिस्टम की जवाबदारी तय करने के लिए राजनीतिक विचारों से ऊपर आना होगा। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे। अर्थव्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा में आने वालों की संख्या 40 फीसदी तक बढ़ गई है। यह समावेशी विकास नहीं है। इंडियन इकोनोमी एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति शाम को दिल्ली रवाना हो गए।