सुकमा में नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा नेता मनोज देव ने कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुकमा नगर पालिका में कांग्रेसियों की तानाशाही व गुंडागर्दी देखने को मिली। कांग्रेसियों ने धनबल, बाहुबल व सत्ताबल का प्रयोग किया। सुकमा के वार्ड क्रमांक 13 व 11 में एक बड़े कांग्रेसी नेता ने कानून को अपने हाथों में लेते हुय भाजपा के पूर्व पार्षद को थाप्पड़ जड़ दिया। वार्ड क्रमांक 11 में बेवज़ह का आरोप लगाकर सुकमा भाजपा के मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष व भाजपा नेत्री को रात में थाने में बिठा के रखा गया।
मनोज देव ने कहा कि कांग्रेसियों ने अपनी सारी हदें पार कर दी। भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली व कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस डरी हुई है और बोखलाहट उनके चेहरे में साफ झलक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। पैसा देकर खरीदने की कोशिश की जा रही है।



