झारखंड प्रदेश में भाजपा का हाल छत्तीसगढ़ से भी बुरा होने वाला है। यह बात शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। भूपेश बघेल रामगढ़ विधानसभा के दुलमी प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि19साल पहले झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों का निर्माण एक साथ हुआ था। इन दोनों राज्यों में अधिकांश समयभाजपाका ही राज रहा है। छत्तीसगढ़ में क्या हुआ यह तो सब लोग जानते हैं। वहां आजभाजपा 15सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस ने जो विकास किया है,उस पर जनता का भी भरोसा है। झारखंड में भी इस बार जनता महागठबंधन पर ही भरोसा दिखाएगी। यही वजह है कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बहुमत से बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा में महागठबंधन की उम्मीदवार ममता देवी से हर कोई वाकिफ है। उनके संघर्षों ने उन्हें तराश कर हीरा बना दिया है। अब इस हीरे को यहां की जनता विधानसभा पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तर्ज पर ही झारखंड में भी किसानों को200000तक का ऋण माफ किया जाएगा। किसानों के लूटे गए जमीन को वापस दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और भगवान के नाम पर वोट मांगती है। लेकिन कांग्रेस किसानों के भलाई और युवाओं को रोजगार देने के नाम पर वोट मांगती है। गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए वोट मांगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में मंदी छाई हुई है,लेकिन हम लोगों ने छत्तीसगढ़ में व्यवसायियों को किसानों को खुश करके मंदी का असर छाने नहीं दिया है।
भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि रघुवर राज्य में ऐसा विकास कार्य हुआ है,जहां योजनाएं चूहे खा जा रहे हैं। विधानसभा में आग लग जा रही है और हाथी को उड़ाया जा रहा है। इस प्रदेश में सिर्फ विकास का ढोंग रचने वालों,चमचों एवं दलालों का विकास जरूर हुआ है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता एक परिवार की पार्टी से त्रस्त है। यहां की जनता का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। विधायक कानून,व्यवस्था,नियम को नहीं मानते हैं। राज्य सरकार और विधायक मिलकर क्षेत्र के आंदोलनकारियों पर डंडा और गोली चलवा रहे हैं। सभा में ममता ने कहा कि मेरे द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर गोली चलाई गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। मेरी6महीने की बच्ची को कितनी परेशानी हुई। मुझे जेल जाना पड़ा है। मैंने जनता की हक और अधिकार के लिए लड़ाई शुरू किया है। इसके लिए मुझे लोगों का बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू ने कहा कि झारखंड का निर्माण होने के बाद से अब तक ज्यादातर समय भाजपा ने शासन किया है। जिसके कारण राज्य का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेता पहले जो साइकिल में भी नहीं घूम पाते थे। आज वह मांगे मांगे गाड़ियों में घूम रहे हैं। झारखंड में भाजपा ने मोमेंटम झारखंड करा कर रुपयों का बंदरबांट किया है। यहां हाथी को हवा में उड़ाया गया है। भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।