Home News इस बार न तो राहुल और न ही मोदी की बनेगी सरकार,...

इस बार न तो राहुल और न ही मोदी की बनेगी सरकार, जानिए किसने कही ये बात…

10
0

विष्णुगढ़ झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की भूमि रही है। इस बार मांडू विधानसभा में फूल नहीं फल लगेगा। पहले गांधी और मोदी की सरकार बना करते थे इस बार गांव की सरकार झारखंड में बनेगी। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने विष्णुगढ़ स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ मेरे लिए परिवार है यहां लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि आपका आशीर्वाद चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजसू की सरकार गांव तक चल कर पहुंचेगी। पीपल पेड़ के नीचे चौपाल लगेगा। कहा कि बीडीओ, सीओ और थानेदार लाट साहब की तरह नहीं सीधे गांव के लोगों तक सेवा देने में एक-एक घर पहुंचेंगे। कहा कि 1 वर्ष पहले हमने कई गांव में चौपाल लगाकर गांव के ग्रामीण से समस्या के बारे में बात किया था। इस जमीन में हमें सेवा करने का मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से तिवारी महतो मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़ समेत अन्य इलाकों में मेहनत करते रहे हैं।

आजसू की सरकार बनने पर स्कूलों की तरह मदरसों में भी मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। कहा कि महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित लोकतंत्र के वह हिमायती हैं। आगे कहा कि गांधी जी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है इसीलिए झारखंड में गांव की सरकार बनेगी। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो तकरीबन 4:25 बजे विष्णुगढ़ पहुंचे थे। संक्षिप्त भाषण के बाद प्रस्थान कर गए। मौके पर पुरुषों के बजाय महिलाओं की ज्यादा भीड़ थी।